{"_id":"11-53009","slug":"Dehradun-53009-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतारा
Dehradun
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर वन प्रभाग की शिवपुरी रेंज अंतर्गत मुनिकीरेती कंपार्टमेंट नंबर चार के जंगल में मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने गई एक बुजुर्ग महिला को हाथी ने पटककर मार डाला। बुजुर्ग के साथ गई दूसरी महिला ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे पुलिस और वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा बड़ी दिवाली के दिन मंगलवार सुबह तपोवन-बदरीनाथ बाईपास मार्ग पर विठ्ठल आश्रम के जंगल में करीब एक किमी अंदर हुआ।
घटनाक्रम के मुताबिक, दीपावली की सुबह सुरेशी देवी (60) पत्नी जगत सिंह नेगी निवासी सूर्यग्राम (चौदहबीघा) पड़ोस की एक अन्य महिला के साथ मवेशियों के लिए चारापत्ती लेेने जंगल गई थी। इसी बीच झाड़ियों से अचानक बाहर आए एक हाथी ने हमला कर दिया। जब तक वृद्धा संभलती हाथी ने चपेट में ले लिया और पटककर मौत के घाट उतार दिया। अप्रत्याशित घटना से साथी महिला ने मौके से भागकर किसी तरह से जान बचाई। बदहवास हालत में वह घर पहुंची और सुरेशी देवी के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों और पुलिस की मदद से जंगल से क्षत-विक्षत हालत में वृद्धा का शव बरामद किया।
काश मां जंगल नहीं जाती
हाथी के हमले का शिकार वृद्धा के पुत्र धमेंद्र नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह मां को जंगल जाने से मना किया था, मगर वह नहीं मानी। बताया कि डेढ़ माह पहले ही मां दिल्ली से छोटे भाई के यहां से लौटी थी। घटना से परिजन शोकसंतप्त हैं।