{"_id":"11-52898","slug":"Dehradun-52898-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी में नहाएं, धुएं की चादर में न लिपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी में नहाएं, धुएं की चादर में न लिपटें
Dehradun
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। दीवाली रोशनी, खुशियों और उमंग का पर्व है। इस दिन को धुएं की चादर से लपेटने की कोई जरूरत ही नहीं। यही संदेश यू टर्न फाउंडेशन ने गांधीगिरी के साथ दिया। गांधी पार्क पर सुबह 11 बजे से पहुंचे यू टर्न फाउंडेशन की ग्रीन फोर्स के सदस्यों ने हाथों में पौधों के साथ ही सफेद गुलाब भी ले रखे थे। ऐसे में जब वे किसी कि ओर कदम बढ़ाते तो लोग भी उनकी बात सुनने को रुक जाते।
यू टर्न के सदस्यों ने राहगीरों को सफेद गुलाब भेंट किए और बोले, मामू इस बार रोशनी का पर्व मनाओ, धुएं का नहीं। राहगीरों को भी यह अंदाज खूब भाया और उन्होंने हस्ताक्षर कर क्लीन दीवाली का संकल्प ले लिया।
यू टर्न फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमंत नव कुमार ने बताया कि फाउंडेशन में 80 रजिस्टर्ड सदस्य हैं, यानि 80 परिवार तो पक्के रूप में क्लीन और ग्रीन दीवाली मनाएंगे। बाकी वह तीन हफ्तों से बिना पटाखों की दीवाली के लिए सबको प्रेरित कर रहे हैं, उम्मीद है लोग इस मुहिम से जागरूक होंगे। इस अवसर पर राजेश रावत, जय कुमार, क्रांति, राहुल रावत, सृष्टि नौटियाल, पूजा शर्मा, आंचल बिष्ट, मनिंदर कक्कड़ मौजूद रहे।