फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   320 फर्मों ने टैक्स नहीं भरा, रजिस्ट्रेशन कैंसिल

320 फर्मों ने टैक्स नहीं भरा, रजिस्ट्रेशन कैंसिल

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। टैक्स न भरने वाली 320 फर्मों के रजिस्ट्रेशन वाणिज्य कर विभाग ने कैंसिल कर दिए हैं। इनमें से ज्यादातर फर्में ऐसी थीं, जिन्होंने टैक्स छूट का फायदा उठाने के लिए बाहर से कार्य संचालित करने के बावजूद यहां केवल अपना कार्यालय दर्शाया था। मौके पर न कार्यालय मिला, न उसका निशान। इस संबंध में नोटिस भेजने के बावजूद इन फर्मों ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही पक्ष प्रस्तुत करने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कैंसिल किए जाने की यह कार्रवाई इन फर्मों पर राज्य भर में बीते अप्रैल माह से सितंबर माह के बीच हुई। इनमें ज्यादातर फर्मों ने हरिद्वार स्थित सिडकुल में अपने कार्यालय दर्शाए हुए थे। ज्यादातर कंप्यूटर सहित अन्य पार्ट्स की असेंबलिंग के काम से जुड़ी हुई थीं। ऊधम सिंह नगर, पंतनगर में भी फर्मों विभागीय कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने इनके तमाम हार्ड डिस्क, कागजात आदि कब्जे में लेकर सील कर दिए थे। जांच में इस सारे खेल का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


फर्र्मों को नोटिस जारी किए गए थे, इसके बावजूद इनकी ओर से कोई नोटिस न लिए जाने पर कार्रवाई की गई।
--प्रदीप श्रीवास्तव, एडिशनल कमिश्नर, वाणिज्य कर (गढ़वाल जोन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed