फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फर्जी आईडी जांच के लिए इंटरपोल की मदद

फर्जी आईडी जांच के लिए इंटरपोल की मदद

Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। पिछले माह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में एक प्रशिक्षु आईएएस की आईडी हैक कर उससे अकादमी की वेबसाइट पर आपत्तिजनक तथ्य डालने के मामले में पुलिस इंटरपोल की मदद ले रही है। याहू में बनी जिस मेल आईडी से मेल की गई थी, उसे जांच के लिए याहू के यूएसए स्थित मुख्यालय भेजा गया है। जबकि एकेडमी से जब्त लैपटाप और कंप्यूटर जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्राें के अनुसार, एकेडमी की साइट पर जिस मेल आईडी के जरिए आपत्तिजनक तथ्य डाले गए हैं, वह एक प्रशिक्षु आईएएस के नाम पर बनाई गई है। प्रशिक्षु ने आईडी हैक करने का आरोप लगाया है। जबकि साइबर एक्सपर्ट यह मान रहे हैं कि उसी नाम से दूसरी आईडी बनाई गई हो सकती है। आईडी की वास्तविकता जानने के लिए आईडी इंटरपोल के माध्यम से यूएसए स्थित याहू मुख्यालय को भेजी गई है। ताकि इस बात का पता चल सके कि आखिर आईडी हैक की गई है या दोबारा बनाई गई है। इसके साथ ही जिस सिस्टम से मेल किया गया, उसका भी पता लगाया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण में एक आइपैड के चोरी होने का भी मामला है, जिसका अभी तक पता नहीं चला है। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर कैंट अव्वल सिंह रावत का कहना है कि मामला काफी पेचीदा है और तकनीकी जांच के बाद ही कुछ सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed