{"_id":"6444f7f454bba0b46e08b648","slug":"bihar-news-youth-caught-doing-wrong-things-at-dharmasthala-people-beat-him-condition-critical-in-skmch-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : धर्मस्थल पर अशोभनीय हरकत करते शोहदे को पकड़कर पीटा, मुजफ्फरपुर के अस्पताल में है भर्ती","category":{"title":"Data Stories","title_hn":"आंकड़ों में","slug":"data-stories"}}
Bihar News : धर्मस्थल पर अशोभनीय हरकत करते शोहदे को पकड़कर पीटा, मुजफ्फरपुर के अस्पताल में है भर्ती
Sun, 23 Apr 2023 02:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:48 PM IST
सार
बिहार में धर्म और धर्मस्थलों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि इसी तरह से सौहार्द बिगाड़ने की एक कोशिश मुजफ्फरपुर में की गई। एक युवक को धर्मस्थल में अशोभनीय हरकत करते देख लाेगों ने पकड़ा तो जमकर पीट दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद मंदिर के पास जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में धर्म और धर्मस्थलों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि इसी तरह से सौहार्द बिगाड़ने की एक कोशिश मुजफ्फरपुर में की गई। एक युवक को धर्मस्थल में अशोभनीय हरकत करते देख लाेगों ने पकड़ा तो जमकर पीट दिया। पिटाई इतनी हुई कि युवक अस्पताल में भर्ती है। पहले इस हरकत के कारण और फिर युवक की पिटाई के कारण माहौल बिगड़ता देख पुलिस को सभी तरफ से स्थिति संभालनी पड़ी। दोनों पक्षों के लोगों से बात कर स्थिति को संभालने का प्रयास अबतक जारी है।
विज्ञापन
देर रात मंदिर में घुसा युवक
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बीती देर रात एक युवक मंदिर में घुस गया और वहां अशोभनीय हरकत किया। लोगों की नजर पड़ते ही उसे पकड़ कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए छोटी कल्याणी चौक पर दर्जनों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। इस मारपीट के बीच आरोपी युवक भीड़ को चकमा देकर किसी तरह से वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कड़ी हो कार्रवाई
स्थानीय लोग आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। स्थानीय पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर मामले को किसी तरह शांत कराया। पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। कल्याणी चौक के लोगों ने थाने में संयुक्त रूप से लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा माहौल खराब करने के खिलाफ होगी कारवाई
माहौल बिगड़ते देख घटनास्थल पुलिस पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। कल्याणी चौक से सटे सभी मोहल्लों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी का चल रहा है इलाज
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्व की पिटाई की गई है जिससे बाद वह बहुत बुरी तरह से घायल हो गया है। पुलिस ने उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।