फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   yuvak ko peet, golee chalaee

युवक को पीट, गोली चलाई

Mon, 18 Dec 2017 11:45 PM IST
जालौन, उत्तर प्रदेश
जालौन, उत्तर प्रदेश Updated Mon, 18 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
yuvak ko peet, golee chalaee
कोतवाली में तहरीर देने पहुंचा पीड़ित युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अजनारी रोड पर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। इसेक बाद जान से मारने की नियत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। किसी तरह बचकर युवक ने पुलिस को सूचना दी। हमलावर तमंचा दिखाते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नया रामनगर निवासी धीरेंद्र पुत्र खेत सिंह सोमवार दोपहर किसी काम से मोहल्ले में ही कहीं जा रहा था। वह जैसे ही गोपी की चक्की के पास पहुंचा, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे शिवम व सत्तू अहिरवार समेत दो अन्य ने उसे रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। धीरेंद्र के विरोध करने पर चारों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


किसी तरह धीरेंद्र जान बचाकर वहां से भागने लगा तो शिवम ने तमंचा निकालकर उसे जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। वहां से भागने के बाद एक गली में जाकर धीरेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उक्त चारों हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। कुछ देर बात पहुंची पुलिस ने इलाकाई लोगों से पूछताछ की। धीरेंद्र ने कोतवाली पहुंच कर शिवम, सत्तू व उनके दो साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले करने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed