{"_id":"5b88342042c792465f7cfc9f","slug":"youth-shot-dead-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू जिला उपाध्यक्ष के भतीजे को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाकियू जिला उपाध्यक्ष के भतीजे को गोली से उड़ाया
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के भतीजे और आईलेट्स की तैयारी कर रहे छात्र लवदीप सिंह (18) की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग से गुजर रहा बाइक सवार राहगीर भी हाथ में गोली लगने से लहूलुहान हो गया।
एसपी, एएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। परिवार वाले भी किसी तरह की रंजिश और विवाद से इंकार कर रहे हैं। अभी तक की जांच में दो नाम सामने आए हैं। आरोपी भी उसी के उम्र के छात्र बताए जा रहे हैं।
कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर पचपेड़ा गांव निवासी फार्मर अमरीक सिंह का पुत्र लवदीप सिंह इंटरमीडिएट पास करने के बाद आईलेट्स की कोचिंग पूरनपुर के अशोक नगर इलाके में कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह रोज की तरह वह कोचिंग गया था। शाम पांच बजे के बाद कोचिंग से घर के लिए निकला था। पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर जेसीज स्कूल के पास पहुंचते ही कुछ युवकों ने उसे रोका और उस पर गोली चला दी। गर्दन में गोली लगने से लवदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मार्ग से गुजर रहे करनापुर गांव निवासी धर्मप्रीत सिंह (17) हाथ में गोली लगने से लहूलुहान हो गए। आरोपी मौके से भाग गए। आननफानन में घायलों को सीएचसी पूरनपुर भिजवाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने लवदीप को मृत घोषित कर दिया।