{"_id":"5ad4eeb24f1c1b87098b4e1e","slug":"youth-s-death-from-wrong-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इंजेक्शन से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत इंजेक्शन से युवक की मौत
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादेमऊ चौकी क्षेत्र के कांकरकुई में झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। कार्रवाई के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। युवक के रिश्तेदार ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फिरोजाबाद जिले के ग्राम जटाऊ निवासी दिनेश सिंह (32) अपने रिश्तेदार कांकरकुई निवासी अमोल सिंह के घर काफी समय से रह रहा था। परिजनों के मुताबिक उसके पैर में मामूली जख्म था, जिसकी दवा लेने वह तालग्राम थाना क्षेत्र के तिसौली निवासी ब्रजेश यादव के पास गया था। उन्होंने उसे दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई। दिनेश की मौत होते ही झोलाछाप मौके से भाग निकला।
घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने नादेमऊ-इंदरगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम तिर्वा ओमप्रकाश गुप्ता, सीओ छिबरामऊ श्रीकांत प्रजापति, सौरिख एसओ आरपी पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। देर शाम अमोल ने ब्रजेश यादव के खिलाफ मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।