{"_id":"5a2432484f1c1b8d698bf70a","slug":"young-woman-gang-raped-by-3-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल गई युवती से गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल गई युवती से गैंगरेप
हमीरपुर
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बैठे आरोपी युवक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। थाना मझगवां के एक गांव में शौच को जंगल गई एक दलित युवती के साथ तीन युवकों ने तमंचा लगाकर गैंगरेेप किया। इस दौरान युवकों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल होने पर शनिवार को युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जब मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी तो ग्रामीणों ने देर रात थाने में जमकर हंगामा किया। हंगामा देख पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया।
रविवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने घटना स्थल का जायजा लिया और गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की। एसपी ने सीओ श्रीराम को तीनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
थाना मझगवां के गांव में एक युवती अपने चाचा के साथ रहती है। उसका पिता दिल्ली में मजदूरी करता है। मां का निधन हो चुका है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उसकी पुत्री जंगल में शौच के लिए गई थी। आरोप लगाया कि वहां मौजूद गांव निवासी ईसू पुत्र रामस्वरूप कोटेदार, भूरा पुत्र दशरथ और रविंद्र पुत्र जम्मन ने तमंचा लगाकर उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
बलात्कार की घटना के दौरान एक युवक ने उसका वीडियो भी बनाया। कुछ दिन गुजरने के बाद युवक ने अपने एक दोस्त के माध्यम से वीडियो वायरल करा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। यह बात युवती ने अपने घर में किसी को भी नहीं बताई। गांव में चर्चा हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी लगी। शनिवार को पिता ने दिल्ली से आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा है।