फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women died due to ectrick current

करंट से महिला की मौत

Tue, 18 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

सिरौलीकलां गांव में गलियों में लटक रही बिजली की तार की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। पुलभट्टा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


मोहल्ला इस्लामनगर बहेड़ी निवासी हसीब यहां एक होटल में कारीगर का काम करता है। हसीब सिरौली में ही अबरार के घर पर किराए पर अपनी पत्नी शाजिया के साथ रहता है। खटीमा निवासी शाजिया के साथ उसका विवाह छह वर्ष पहले हुआ था। सोमवार सुबह शाजिया घर की छत पर काम कर रही थी। उसने छत से नीचे की ओर झांका तो अचानक घर के सामने से निकल रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


वह काफी देर तक तारों से चिपकी रही, बाद में मोहल्ले वालों ने बिजली बंद करवाकर शाजिया को नीचे उतारा। दुर्घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलभट्टा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गली में काफी नीचे लटके हैं तार
किच्छा। रजानगर सिरौली में जिस गली में दुर्घटना हुई उसमें बिजली के तारे काफी नीचे लटके हुए हैं। हालत यह है कि कई स्थानों पर नंगे तार लोगों के घर के बराबर से निकले हुए हैं। तार नीचे होने के कारण अक्सर दुर्घटना का भय बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed