फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   With sharp weapons, killing the elderly

धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या

Fri, 18 Mar 2016 11:34 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 18 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
With sharp weapons, killing the elderly
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
खड्डा। मवेशी चराने गये व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी। इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाके के लोगों में भय व्याप्त है। घटना यूपी से सटे बिहार के गांव श्रीपतनगर की है। मौके पर पहुंची बिहार की पिपरासी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


छितौनी कस्बे से सटे बिहार के श्रीपतनगर गांव निवासी विक्रम यादव (60 वर्ष) शुक्रवार को दोपहर में मवेशी चराने गांव के पास ही नगही सरेह में गए थे। वहीं एक केले के खेत में उनकी गला रेतकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। खेतों में काम करने वाले कुछ लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो शोर मचाया।
विज्ञापन


हत्या की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पिपरासी थाने को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। विक्रम अकेले ही रहते थे और जीविकोपार्जन के लिए मवेशी पाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपरासी थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने विक्रम की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति का पता चल सका है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed