फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Villagers kept the body dead on the street, police nose

ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 05 Mar 2018 11:47 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Mon, 05 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers kept the body dead on the street, police nose
जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 प्रेमी के घरवालों से पिटी किशोरी के खुदकुशी करने के मामले में परिजन और ग्रामीण सोमवार को उग्र हो गए। हिरासत में ली गई महिला को छोड़ने की चर्चा पर लोगों ने फर्रुखाबाद मार्ग पर किशोरी का शव रखकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर जीप में बैठाने का प्रयास किया तो लोग और भड़क गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। करीब डेढ़ घंटे तक जाम से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा।
विज्ञापन


 किशोरी काजल के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला सोनी को हिरासत में लिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद काजल के परिजन जब अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, तभी किसी ने अफवाह फैला दी कि हिरासत में ली गई सोनी तो पुलिस ने छोड़ दिया है। इस पर गांव से तमाम लोग शव को ट्रैक्टर पर रखकर गुरसहायगंज पहुंचे और फर्रुखाबाद मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण सुनील, आदेश, सुरेश और विनोद का आरोप था कि पुलिस ने पकड़ी गई महिला सोनी को छोड़ दिया है और अभी तक अन्य तीन आरोपियों की तलाश में कोई कार्रवाई नहीं की है। सूचना पाकर कोतवाल राजबहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राजा दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने हिरासत में ली गई महिला को कोतवाली में बैठे होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। लेकिन ग्रामीण नहीं माने और अन्य मुल्जिमों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पाकर चेयरमैन धीरेंद्र आर्य भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण सीओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस बीच पुलिस ने भारी वाहनों को बाईपास से तेराजाकेट की ओर भेजना शुरू कर दिया। इससे नाराज महिलाओं ने बाईपास मार्ग पर भी जाम लगा दिया। जिन्हें महिला आरक्षियों ने समझाकर हटाया तो ग्रामीण भड़क गए और पुलिस से उलझ गए।

पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर जीप में बैठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और जाम खोलने से इंकार कर दिया। सूचना पाकर सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें शीघ्र मुल्जिमों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। कोतवाल ने बताया हिरासत में ली गई महिला कोतवाली में ही बैठी है। किसी ने उसे छोड़े जाने की अफवाह उड़ा दी थी। बेवजह जाम लगाकर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ये था मामला
गुरसहायगंज। इंदुइयागंज निवासी राजेश कुमार की पुत्री काजल का गांव के ही राजन प्रजापति के पुत्र बलराम से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि इससे नाराज बलराम के पिता ने अपने भाई रामनरेश व पत्नी के साथ मिलकर शनिवार की देर रात काजल को पड़ोस में रहने वाली राकेश की पत्नी सोनी की मदद से बहाने से बुलाया और मारपीट की। इससे क्षुब्ध काजल ने शनिवार देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में बलराम के पिता उक्त चार लोगों को दोषी ठहराया था।


एक दर्जन नामजद व 25 अज्ञात पर मुकदमा
गुरसहायगंज। शव रखकर फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगाने के मामले में गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने एक दर्जन नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ बलवा व सेवन सीएलए की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी राजबहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी के आत्महत्या कर लेने के मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed