फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   vehicle thief arrested in nepal

नीली बत्ती की गाड़ी उड़ाए चोर गिरफ्तार

Sun, 27 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 27 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
vehicle thief arrested in nepal
वाहन चोर दबोचे - फोटो : अमर उजाला
सोनौली। नेपाल पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से यूपी पुलिस की नीली बत्ती लगी गाड़ी के कटे हुए चेसिस, इंजन और अन्य पार्ट्स बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


सूचना के अनुसार भारतीय पुलिस नेपाल पुलिस की मदद से चोरी गई जीप ढूंढ़ रही थी। शुक्रवार को नेपाल के रौतहट जिले में एक गैरेज पर नेपाल पुलिस ने छापा मार कर इंजन और चेसिस के साथ वायरलेस सेट बरामद कर लिया है। हेटौडा के डीआईजी पशुपति उपाध्याय ने बताया कि वायरलेस सेट, जीप का इंजन, चेसिस, नीली बत्ती तथा अन्य सामान गैरेज से मिले हैं।
विज्ञापन


मौके से गैरेज मालिक भारतीय नागरिक संजय कुमार समेत वहां मौजूद नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग भारत से गाड़ी चुराकर लाते थे और उसके पार्ट्स अलग-अलग कर कर बेच देते थे। गैरेज से कई वाहनों के चेसिस, इंजन समेत पार्ट्स मिले हैं, जो भारत से चुराई गई गाड़ियों के हो सकते हैं। उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से पकड़े गए अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोरों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि चोरी के और वाहनों की जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानी परिवार को नेपाल वापस भेजा
सोनौली। बीती रात दिल्ली काठमांडू चलने वाली बस में सवार रिफ्यूजी अफगानी परिवार को एसएसबी के जवानों ने हिरासत में ले लिया और उन्हें आव्रजन कार्यालय लेकर आए। अधिकारियों ने उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी पूछताछ के बाद परिवार को वापस नेपाल भेज दिया गया। आव्रजन प्रभारी सोनौली एससी तिवारी ने बताया की हफीजुल्लाह धदेडी (50) अपनी पत्नी प्रवीन बीवी और पुत्री सोनिया बीवी के साथ दिल्ली में इलाज कराने के लिए इजाजत मांगने आए थे। यह अफगान के रहने वाले हैं जो नेपाल में तीन साल से रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। उन्हें नेपाल वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed