फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   vegetable trader killed in road accident in Bareilly, video Viral

प्रेम प्रसंग की रंजिश में सब्जी व्यापारी की पिकअप से कुचलकर हत्या, वीडियो वायरल

Fri, 16 Nov 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 16 Nov 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
vegetable trader killed in road accident in Bareilly, video Viral
व्यापारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग की रंजिश में बाइक सवार सब्जी व्यापारी की शुक्रवार सुबह पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हत्या प्रेम प्रसंग में हुई बताई जा रही है। रंजिश में लड़की वालों ने सब्जी व्यापारी राजाराम की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए शव को फरीदपुर इलाके में फेंक कर फरार हो गए।

हत्या की वारदात को दुर्घटना बताने वाली पुलिस ने मीडिया की दखल के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक राजाराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सब्जी व्यापारी राजाराम मौर्य बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर संजयनगर मोहल्ले में अपने परिवार सहित रहता था। वह सुबह घर से अपनी मोटर साईकिल से सब्जी मंडी के लिए घर से निकला। तभी आमना रोड चार खम्भा के पास एक पिकअप सवार कुछ लोगों ने उसको टक्कर मारी। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें पिकअप में लादकर फरीदपुर इलाके में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह पुलिस को उसकी लाश फरीदपुर के पचौमी गांव के पास पड़ी मिली। परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के बेटे मनोज का मोहल्ले ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। लड़की वाले तभी से उनसे रंजिश रखते थे।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिस पिकअप ने उनके पिता को टक्कर मारी, उसमें लड़की पक्ष के नरेश के साथ अजय और वीरपाल भी सवार थे। वे इलाज के बहाने उनके घायल पिता को पिकअप पर लादकर ले गए। बाद में उनकी हत्या कर पचौमी गांव के पास फेंककर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपियों की तस्वीरें कैद हैं।

परिजनों ने यह भी बताया कि उसके पिता रोजाना 60 से 70 हजार रूपए लेकर माल खरीदने को मंडी जाते थे। सुबह पुलिस को उनकी जेब से तीन हजार 710 रूपए और एक डायरी मिली। आरोप है कि हत्यारों ने बाकी रकम उनकी जेब से उड़ा ली है। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए कुछ रकम उनके जेब में छोड़ गए।

मृतक के परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने नरेश, अजयवीर, शिवम पुत्रगण मनोहर निवासी गुसाईं गौंटिया को आरोपी बनाया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस


घटना के बाद एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना है कि सुबह में एक एक्सीडेंट की सूचना थाना बारादरी को मिली थी लेकिन मौके पर एक प्लेटिना बाइक ही मिली उसके बाद फ़रीदपुर इलाके से घायल राजाराम का शव बरामद किया गया है। मौके से एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है जिससे यह साफ हुआ है कि हमलावर हत्या की वारदात को दुर्घटना दर्शाने के लिए पहले राजाराम को गाड़ी से टक्कर मारी और फिर उसकी हत्या करके उसके शव को फरीदपुर इलाके में फेंक दिया गया। अब हत्या का मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed