{"_id":"57f271974f1c1b8d3226f996","slug":"vasuli-karne-walon-ki-khair-nahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर लगा कर वसूली करने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैरियर लगा कर वसूली करने वालों की खैर नहीं
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 03 Oct 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
navratri festival
- फोटो : Amar Ujala
दुर्गा पूजा के नाम पर सड़क पर बैरियर लगा कर चंदा वसूली करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि दुर्गापूजा के नाम पर सड़क पर बैरियर लगा कर चंदा वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें,
साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी कहा है कि अगर इस तरह का कोई भी व्यक्ति वसूली का कर रहा है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, दुर्गा पूजा और मोहर्रम के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मालूम हो कि जिले के विभिन्न थानांतर्गत 622 स्थानाें पर दुर्गा पंडाल बनाया जाता है। इन समितियाें के सदस्य जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहन चालकों एवं राहगीराें से जबरदस्ती चंदा वसूलते हैं।
अगर किसी वाहन चालक या राहगीर ने विरोध किया अथवा चंदा नहीं दिया तो उससे गाली गलौज और मारपीट करते हैं। कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की। इस पर एसपी ने सभी थानाध्यक्षाें को निर्देश दिया है कि दुर्गा पूजा के नाम पर बैरियर या जबरदस्ती चंदा वसूलने वालाें के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा समिति में दादागिरी करने वालों को चिह्नित करें। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी अनुरोध किया है कि किसी भी समिति का सदस्य चंदा वसूलता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।