{"_id":"5b6c992a4f1c1bde6d8b731a","slug":"van-hiited-by-truck-near-binawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, जमकर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ियों के वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, जमकर बवाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से जल लेने कछला जा रहे कांवड़ियों के जत्थे के एक वाहन (छोटा हाथी) में ट्रक ने तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कांवड़िये वाहन से उछलकर खाई में जा गिरे। घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। ड्राइवर को भी जमकर पीटा।
बृहस्पतिवार को किला छावनी से करीब दो दर्जन कांवड़ियों का जत्था छोटा हाथी से जल लेने के लिए कछला रवाना हुआ। बिनावर से करीब तीन किलोमीटर आगे पहुंचने के बाद पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों के वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कांवड़िये वाहन से उछलकर सड़क और झाड़ियों में जा गिरे। उनका वाहन भी खाई में चला गया। कुछ कांवड़िये सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। इसी बीच बरेली से इज्जतनगर का दूसरा जत्था वहां पहुंच गया। जत्थे में शामिल संतोष कुमार ने यूपी-100 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर में एक एंबुलेंस पहुंची और दो घायलों को लेकर चली गई। अन्य घायल वहीं पड़े तड़पते रहे। यह देखकर कांवड़िये आक्रोशित हो गए। उन्होंने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की और ट्रक में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ देर बाद बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत करने का प्रयास किया। इसी बीच और एंबुलेंस पहुंच गईं। तब घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। संतोष ने बताया कि हादसे में दर्जन भर से ज्यादा कांवड़िए चोटिल हुए हैं।