मामा ने 1 लाख में बेचा, वेश्यावृति में धकेलने के बाद 8 दिन तक हुआ गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मामा ने अपनी ही भांजी को रुपयों के लालच में बेच दिया। मामला मेरठ के कैराना थाना क्षेत्र का है जहां 15 वर्षीय भांजी को मामा ने एक लाख रुपये में बेच दिया। आरोप है कि खरीदार ने किशोरी को देह व्यापार के धंधे में उतार दिया। तितरौदा गांव में आठ दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित किशोरी किसी तरह मुक्त होकर परिजनों के साथ बुधवार को एसपी दफ्तर पहुंची।
शामली के कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि वह 4 दिसंबर को चचेरे मामा के घर गई थी। 12 दिसंबर की शाम करीब चार बजे मामा व उनका लड़का घर छोड़ने की बात कहते हुए उसे अपने गांव के बाहर सड़क पर लाए। मामा के फोन करने पर एक कार आई। उसमें चार लोग थे, जिनमें से दो को वह जानती है। ये बाप-बेटे हैं। मामा ने कहा कि तितरौदा गांव के हमारे जानकार हैं। इनके साथ चली जाओ और वहां से अपने घर चली जाना।
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पर्दाथ पिलाकर फंसाया
उसे खाने में नशीली गोलियां दी गईं, जिस कारण वह अधिकांश समय बेहोश हालत में रही। 20 दिसंबर की रात करीब नौ बजे आरोपी युवक ने वहां दो लड़कों को बुलाया। तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने आरोपियों से छोड़ने को कहा तो उन्होंने कहा कि मामा और ममेरे भाई ने उसे एक लाख रुपये में बेच दिया है।
कोरे कागज पर अंगूठा भी लगवाया
किशोरी के मुताबिक, आरोपियों ने उससे एक कोरे कागज पर अंगूठा भी लगवाया। बाद में युवक के दोनों साथी चले गए। आरोपी नशे में था। मौका पाकर सुबह करीब चार बजे वह मकान की छत के रास्ते खेत में कूदकर रोड पर पहुंची। वहां से ट्रक में सवार होकर बराल स्टैंड पर पहुंची।
वहां से सीधे दोघट क्षेत्र में अपनी बहन के घर गई। उसके साथ एसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।