फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two wounded, four injured

दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Sun, 28 Jan 2018 11:39 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 28 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two wounded, four injured
लाखन तिराहे पर तैनात सदर कोतवाल एके सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाजार में दो युवकों के बीच मारपीट के बाद दो समुदाय के लोग हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। दो समुदाय के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना को लेकर अराजकतत्वों ने अफवाह फैलाकर इसे बड़ा रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते अराजकतत्वों के इरादे पूरे नहीं हो सके।
विज्ञापन


सफदरगंज में पकरिया टोला निवासी अमित कुमार यादव को एक ठेली चालक ने टक्कर मार दी। इस पर ठेली चालक व अमित यादव के बीच गालीगलौज हुई। तभी जाविर पुत्र निजामुद्दीन पहुंच गया और अमित यादव व जाविर के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही जोयव पुत्र अनवर हुसैन, नईम पुत्र मो. शमीम व अनवर हुसैन पहुंच गए, जबकि दूसरे पक्ष से रवि कुमार यादव पुत्र मान सिंह और हरि बाबू यादव निवासी पकरिया टोला आए और उनके बीच भी मारपीट होने लगी। इसी दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे बाजार में लोग एकत्र हो गए। घटना में जाविर, नईम, अमित और रवि कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाविर, नईम और अमित कुमार व रवि कुमार यादव व हरिबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कुछ अराजकतत्वों ने अफवाह फैलाकर इसे बड़ा रुप देने का प्रयास किया, लेकिन कोतवाली पुलिस की सक्रियता के चलते अराजकतत्वों के इरादे असफल हो गए। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें पांच लोगों को जेल भेजा है। अफवाहों को देखते हुए एसपी हरीशचंदर ने कोतवाली पुलिस को अलर्ट कर दिया है। कोतवाल एके सिंह ने लाखन तिराह, फूलमती देवी मंदिर चौराहा, पाटा नाला पर पुलिस टीमों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed