{"_id":"57d308894f1c1ba83031ba1f","slug":"tiging-teacher-arrest-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। एक गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पूंडरी पुलिस ने आरोपी शिक्षक बलराज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कार्यकारी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दे कि 6 सितंबर को सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली ये छात्रा अपनी सहेली के साथ गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक से अपना सर्टिफिकेट लेने गई थी।
वहां जेबीटी अध्यापक बलराज ने छात्रा की सहेली को पानी लाने के बहाने बाहर भेज दिया और आरोपी छात्रा से कमरा बंद करके छेड़छाड़ की। छात्रा ने छेड़छाड़ की जानकारी परिजनों को दी थी और 8 सितंबर को ग्रामीणों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में स्कूल में तालाबंदी कर जाम भी लगाया था।