{"_id":"59987fc54f1c1bb2098b4631","slug":"three-l-t-officers-injured-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएंडटी के तीन अफसरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलएंडटी के तीन अफसरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी विस्तारीकरण कार्य कर रही संस्था एलएंडटी के तीन अधिकारियों पर बदमाशों ने शनिवार सुबह अवसानपुर के निकट ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के वक्त तीनों अधिकारी गेस्ट हाउस से निकलकर एक चार पहिया वाहन से कार्यस्थल पर जा रहे थे। तीनों अधिकारी फायरिंग में घायल हो गए। उन्हें लेकर चालक सीधे फैजाबाद जिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
उधर घटना से दहशत में आए संस्था के कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। घटना की सूचना पर डीएम व एसपी ने एनटीपीसी क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा का भरोसा दिया लेकिन कर्मचारियों ने काम शुरू नहीं किया। पुलिस ने एचआर प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक तहरीर में घटना के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया लेकिन ठेकेदारी से जुड़ा मामला मानकर छानबीन की जा रही है। संदेह के दायरे में आए लोगों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि एनटीपीसी विस्तारीकरण में एलएंडटी बड़े स्तर पर कार्य करा रही है। कर्मचारियों के आवास के साथ ही बाहर से आने वाले अधिकारियों के लिए संस्था ने इब्राहिमपुर क्षेत्र के अवसानपुर गांव में अस्थायी निर्माण कराया है।
विज्ञापन
इसी परिसर से संस्था के स्थानीय प्रोजेक्ट हेड सुरेश बाबू निवासी तमिलनाडु, क्वालिटी हेड रामाकृष्णन निवासी तमिलनाडु तथा ट्रेनर नीलेश राठौर निवासी मुम्बई शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे चार पहिया वाहन से कार्यस्थल के लिए निकले। करीब 300 मीटर की दूर टांडा-फैजाबाद मार्ग पर पहले से खड़े चार-पांच बदमाशों ने वाहन पर फायरिंग कर दी।
हमलावरों ने कई गोलियां दागीं। तीन अधिकारी घायल हो गए। चालक फिरोज ने हालात को देख वाहन को फैजाबाद की तरफ मोड़ा और तेजी से भाग निकला। फैजाबाद पहुंच कर तीनों अधिकारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर बदमाश दो बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने काम ठप कर दिया। कुछ ही देर में डीएम अखिलेश सिंह व एसपी सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया लेकिन उन्होंने काम शुरू नहीं हो सका।
हालात को देखते हुए एएसपी ओपी सिंह व अन्य अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ काफी देर तक एनटीपीसी के पास मौजूद रहे। दोपहर बाद कार्यदायी संस्था के एचआर प्रभारी अमित तिवारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक तहरीर में घटना के कारण का उल्लेख नहीं किया गया।
हालांकि क्षेत्र में इसे रंगदारी व ठेकेदारी के विवाद से जुड़ी घटना के तौर पर देखा जा रहा है। एसपी सुधीर सिंह ने रंगदारी से इनकार किया। कहा कि घटना ठेकेदारी से जुड़ी प्रतीत हो रही है। संदेह के दायरे में आए कुछ लोगों की तलाश की जा रही है।