{"_id":"57507d544f1c1b7d2810bda4","slug":"three-and-a-half-million-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पार किया साढ़े तीन लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने पार किया साढ़े तीन लाख का माल
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के अभनापुर मजरा गोंडा देवरिया गांव में बुधवार रात चोरों ने एक ही परिवार के दो घरों से जेवर, नकदी, बर्तन व कपड़े सहित करीब साढ़े तीन लाख का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
रामपुर मथुरा इलाके के अभनापुर मजरा गोंडा-देवरिया गांव निवासी परिवेश कुमार का पुराना घर गांव में है, जबकि वह गांव के बाहर बने नए घर में परिवार के साथ रहता है। बताते हैं कि रात को गर्मी की वजह से घर के सभी लोग छत पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे कुछ आहट मिलने पर घर के लोग उठ गए।
दर जाने के लिए जीने पर पहुंचे, लेकिन जीने का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर परिवेश ने अपने पुराने घर में रह रहे भाइयों को फोन लगाया, लेकिन उन लोगों के फोन बंद मिले लेकिन तब तक चोर सामान समेट कर निकल भागे। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे और जीने का दरवाजा खोला।
विज्ञापन
परिवेश के मुताबिक चोरों ने पहले उसके पुराने घर में घुस और वहां से भाइयों के मोबाइल आदि पार कर दिया। उसके बाद चोर उसके नए घर में गांव के बाहर घुस गए। यहां से चोरों ने 27 हजार की नकदी, करीब तीन लाख के जेवर, कपड़े सहित करीब साढ़े तीन लाख का माल पार कर दिया।