फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   thieves stole images of god and donation box from temple

बदमाशों ने मंदिर तक में किया हाथ साफ, पीतल की मूर्तियां और दानपात्र उड़ाए

Wed, 08 Nov 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 08 Nov 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
thieves stole images of god and donation box from temple
demo pic

सेक्टर-14 थाना क्षेत्र स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चोरों ने कहर बरपाया। चोर मंदिर का दानपात्र सहित पीतल की मूर्तियां चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर है। यहां मंदिर में पीतल सहित अन्य धातुओं से निर्मित देवी-देवताओं की मूर्ति रखी हुई हैं।

विज्ञापन


रोजाना की तरह पुजारी रात को मंदिर बंद करके चले गए थे। सुबह करीब 6 बजे वह मंदिर आए थे। जब मंदिर के पट खोले तो यहां एक भी देवी देवता की मूर्ति नजर नहीं आई। इतना ही नहीं यहां रखा दानपात्र भी गायब था। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई नरपत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर मंदिर की दीवार फांदकर आए थे। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed