फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   terrorists youth killed after kidnapping in Shopian jammu kashmir

हताश आतंकीः शोपियां में अपहरण के बाद युवक की कर दी हत्या

Thu, 11 Jun 2020 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Jun 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
terrorists youth killed after kidnapping in Shopian jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के लगातार कसते शिकंजे से हताश आतंकियों ने पिंजौरा इलाके में एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। युवक की पहचान तारिक अहमद के रूप में हुई है। उसके शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को जिस युवक का अपहरण किया गया था, वह उस मकान के मालिक का रिश्तेदार है, जहां सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिजबुल के चार आतंकी मार गिराए थे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद आतंकियों के एक ग्रुप ने हथियारों के बल पर तारिक का घर से अपहरण कर लिया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को उसका शव घर के नजदीक ही मिला। उसका पूरा शरीर गोलियों से छलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि आतंकियों को आशंका है कि स्थानीय लोगों की मदद और जानकारी दिए बिना सुरक्षाबल इस ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे सकते थे। इसके बाद लोगों में दहशत फैलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed