फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Statue of Nathuram Godse, police removed

नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाई, पुलिस ने हटवाया

Wed, 03 Oct 2018 12:04 AM IST
नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाई, पुलिस ने हटवाया
नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाई, पुलिस ने हटवाया Updated Wed, 03 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Statue of Nathuram Godse, police removed
युवकों को डांटते फटकारते थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी। - फोटो : amarujala
पहाड़ी(चित्रकूट)। धर्मनगरी में मंगलवार को जब पूरे जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती मनाई जा रही थी उसी समय थानाक्षेत्र के सगवारा गांव के पास बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को प्रखर हिंदूवादी चिंतक व महान देशभक्त बताकर कुछ युवकों ने उसकी मूर्ति स्थापित कर दी। इसके बाद माल्यार्पण कर देशभक्ति के गीत गाने लगे। जानकारी होने पर राजापुर एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और छह युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने मूूर्ति को हटाकर उसे नष्ट करा दिया। गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही लेकिन प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर इसे नियंत्रित कर लिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सनातन दल के संस्थापक बृजेंद्र पांडेय, आयोजक राघवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संदीप सिंह व प्रियंका पांडेय के नाम का बैनर गांव में लगा था। जिसमें नाथूराम गोडसे को प्रखर हिंदूवादी चिंतक व महान देशभक्त का उल्लेख कर तस्वीर लगी थी। इसी बैनर में देशभक्त सुभाष चंद्र बोस व रानी लक्ष्मीबाई के भी चित्र लगे थे। मंगलवार की दोपहर को पूर्व योजनानुसार एक दर्जन भगवा वस्त्र धारी युवक अचानक चबूतरे के पास पहुंचे और पहले से ही मंगाकर रखी गई नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगवा दी। इसके बाद देशभक्ति गीतों के बीच मूूर्ति पर माल्यार्पण शुरू किया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हो गई तो राजापुर एसडीएम सुभाष यादव, सीओ शिवबचन सिंह व थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देखते ही कई लोग भाग निकले जबकि पुलिस ने छह युवकों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि इनके खिलाफ कड़ी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक सप्ताह पहले बनाया गया था चबूतरा
चित्रकूट। इस मामले में कोई भी ग्रामीण कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने बातचीत नहीं करने दी लेकिन आयोजक राघवेंद्र सिंह ने इतना जरूर बताया कि यह पहले से ही तय था। इसके लिए चबूतरा एक सप्ताह पूर्व बनवा लिया गया था। मूर्ति भी पहले चुपचाप मंगवा कर गांव के ही पास रखी गई थी। आज के ही दिन गांधी जयंती पर इसे लगाने की योजना बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed