फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Special check post on National Highway Khanna Police issues challans to traffic rule violators

Khanna News: नेशनल हाईवे पर स्पेशल नाका... ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक

Sun, 16 Nov 2025 04:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Nov 2025 04:16 PM IST
सार

सड़क हादसों को रोकने और ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाने के लिए खन्ना ट्रैफिक पुलिस ने नेशनल हाईवे पर स्पेशल नाका लगाकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन
Special check post on National Highway Khanna Police issues challans to traffic rule violators
ट्रैफिक नियमों तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करती खन्ना पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

सड़क हादसों को रोकने और ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाने के लिए खन्ना ट्रैफिक पुलिस ने नेशनल हाईवे पर स्पेशल नाका लगाकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस नाके की अगुवाई ट्रैफिक इंचार्ज कुलजीत सिंह ने की।

विज्ञापन


नाके के दौरान पुलिस टीम ने हाईवे से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों की स्पीड, डॉक्यूमेंट्स और सेफ़्टी नियमों की जांच की। कई वाहन चालकों को तेज रफ्तार में पकड़ा गया, जिन पर मौके पर ही चालान काटे गए। पुलिस ने सीट बेल्ट न लगाने, हेलमेट न पहनने और गलत तरीके से लेन बदलने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की।
विज्ञापन


ट्रैफिक इंचार्ज कुलजीत सिंह ने बताया कि हाईवे पर बढ़ती तेज रफ्तार के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए ऐसे नाके नियमित तौर पर लगाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि लोगों की जान बचाना पुलिस की प्राथमिकता है, और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्पीड लिमिट में चलें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। पुलिस ने साफ किया कि आने वाले दिनों में यह मुहिम और भी कड़ी की जाएगी।

लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने पर केस दर्ज

दोराहा पुलिस ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के आरोप में अब्दुल्ला नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित हरवीर सिंह की शिकायत पर की गई। शिकायत में हरवीर सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त जसप्रीत के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर चलते हुए अब्दुल्ला ने अचानक बिना किसी इशारे के ट्रैक्टर-ट्रॉली को मोड़ दिया। एकदम मुड़ने से बाइक ट्रॉली से टकरा गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में हरवीर और उसका दोस्त जसप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

नशा करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया

सिटी थाना पुलिस ने नशा करने के आरोप में एक युवक मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संदिग्ध हालत में मिला, जिसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। डोप टेस्ट की रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि उसने नशा किया हुआ था। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed