फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Shop and theft of millions by five houses

दुकान और पांच मकानों से लाखों की चोरी

Sat, 30 Dec 2017 11:15 PM IST
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश Updated Sat, 30 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shop and theft of millions by five houses
सामान को देखता ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में सर्दी और कोहरे के कारण चोरों की चांदी है। पुलिस गश्त में हीलाहवाली के कारण भी चोरों के हौसले बढे़ हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने जिले के अलग-अलग स्थानों से दो सिपाहियों समेत 13 मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों का माल पार किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। चोरी कर टेंपो से माल लेकर जाते समय चोर सीसीटीबी में कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना के गांव खिनमिनी निवासी बाबूराम प्रजापति अपने बेटी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले परिवार के साथ दिल्ली गए थे। घर में ताला लगा है। शुक्रवार रात किसी समय चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने कमरों के तालों को तोड़ कर वहां रखे बक्सों और अटैचियों को खोल कर उसमें से रुपये और जेवर के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


यहां से कुछ ही दूरी पर रहने वाले महेश प्रकाश अपनी रिश्तेदारी में फर्रुखाबाद गए थे। मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और यहां से भी जेवर और रुपये, बर्तन और कपड़े चोरी कर ले गए। समीप ही रहने वाले राजेश और उसके भाई गुड्डू काम करने दिल्ली गए थे। मकानों में ताला लगा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़ कर घर से बर्तन और कपड़े के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए। गांव के ही संजीव कुमार की घर के पास में परचून की दुकान का ताला तोड़कर रुपये और घी, गुटखा, बिस्कुट चोरी कर ले गए। गांव के ही रामबरन के यहां चोरी का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही रात में छह स्थानों से हुई चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर यूपी 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान गांव में डॉक्टर लल्ला बाबू के मकान में सीसीटीबी लगा होने पर पुलिस ने इसकी जांच की। जांच में पता चला कि चोरों ने चोरी का सामान एक टेंपो से लाद रहे है। पुलिस ने सीसीटीबी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी।


दो सिपाहियों समेत पांच मकानों से ले गए माल
शमसाबाद। चोरों ने दो सिपाहियों समेत पांच मकानों से लाखों का माल और रुपये चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच की। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। रोशनाबाद निवासी रामसनेही और गांव के ही रामखिलड़ी सिपाही के पद पर कानपुर में तैनात है। चोरों ने दोनों के मकानों के तालों को तोड़ कर अंदर घुसे और कमरों के तालों को तोड़ कर वहां रखे बक्सों और अटैचियों को खोल कर उसमें से रुपये और जेवर निकाल ले गए। इसके साथ ही यहां से बर्तन भी चोरी कर ले गए। पास के ही रहने वाली नीरज अपनी रिश्तेदारी में गए थे। यहां भी चोरों ने ताला तोड़ कर अंदर घुसे और वहां से घरेलू सामान के अलावा बर्तन, कपड़े चोरी कर ले गए। पड़ोसी सुधीर के मकान का भी ताला तोड़ कर घरेलू सामान चोरी कर ले गए। नंदकिशोर के मकान का ताला तोड़कर चोरी की। एक ही रात पांच स्थानों से हुई चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांचपड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


दो घरों से हजारों की चोरी
संकिसा (ब्यूरो)। मेरापुर निवासी अजय मिश्रा के घर के बाहर चारपाई पड़ी थी। जिसे चोर उठा ले गए। इसके साथ ही गांव के ही सुन्नी खां घर की दीवार फांद कर अंदर घुस आए। यहां से चोर रुपये और बर्तन के अलावा चारपाई ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की।

तीन घरों से हजारों का माल बटोर ले गए
कायमगंज। कोहरा व पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों की पौबारह है। शुक्रवार की रात चोरों ने रिपेयरिंग की दुकान, शिक्षक के बंद मकान व जनरल स्टोर को निशाना बनाया। यहां से चोरों ने हजारों रुपयों का सामान व नगदी पार कर दिया। चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।

गांव न्यामतपुर ढिलावल निवासी राजीव कुमार की अलीगंज रोड पर रेलवे क्रासिंग के सामने ट्राली, थ्रेसर रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार की रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर गए थे। शनिवार की सुबह कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी रोहित व शेर सिंह आए। उन्होंने देखा कि कारखाने का सामान गायब था। इस पर उन्होंने  मालिक राजीव को चोरी की सूचना दी। कारखाने के पीछे की दीवार में चोरों ने नकब लगाकर एक 45 हजार कीमत का अल्टीनेटर, 2 बैटरियां, हाईड्रोलिक प्रेशर, 27 तवे, वेल्डिंग लीड चुरा ले गये।

मौके पर पहुंचे दुकान मालिक राजीव ने कि चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए है। जिसकी लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। वहीं, नगर के मोहल्ला बजरिया ठाकुुरदास निवासी सनी जैन का जनरल स्टोर नई बस्ती में है। शनिवार की सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने गये तो उनकी दुकान के ताले टूटे थे। चोरी की जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गयी। दुकान के बाहर एक पाइप व बेल्चा पड़ा था। सनी ने इसकी सूचना कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद पांडेय को दी। इस पर उन्होंने दुकान जाकर जानकारी ली। चोरी में चोर उसकी दुकान से 15 हजार रुपये कीमत की सिगरेट, दो गत्ता पान मसाला, चार बोरी वाशिंग पाउडर व दराज में रखे चार हजार रुपये चुरा ले गये। चोरी की सूचना पर व्यापारी नेता भी पहुंच गये। उन्होंने नगर क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है।


वहीं कोतवाली क्षेत्र के गांव भटासा निवासी शिक्षक संजीत कुमार गंगवार पुत्र नरेश चंद्र का पैतृक गांव में मकान का मैन गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। यहां चार कमरों का ताला तोड़कर एक सेफ, दो बक्सों, तीन संदूकों व दीवार की अलमारी के 7 हजार रुपये नकद, 1 सोने की चैन, 1 हार, 3 अंगूठी, 4 जोड़ी पायलें, 25 चांदी के सिक्के चोर चोरी कर ले गये। संजीत गंगवार की मां छोटे भाई के पास रहती हैं। अभी कुछ समय से उनकी बहन रहती थीं। इसके बाद एक दिन से घर खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed