फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Schoolgirl killed by truck, villagers planted jam

ट्रक से कुचल छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 05 Dec 2017 11:12 PM IST
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश Updated Tue, 05 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl killed by truck, villagers planted jam
फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के दलेलगंज के पास स्कूल से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कायमगंज-फर्रुखाबाद मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। उलियापुर के पास चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हंगामा और जाम की सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी कायमगंज ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। हालांकि जाम खुलवाने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने एक पिकअप के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन


दलेलगंज निवासी सुखवीर की पुत्री सोनम (13) चंद्रशेखर भगवान सिंह जूनियर हाईस्कूल फैजबाग में कक्षा आठ में पढ़ती थी। मंगलवार दोपहर 2:30 बजे सोनम साइकिल से घर लौट रही थी। तभी दलेलगंज के पास कायमगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई और पहियों के नीचे आ गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। यह देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर ट्रक का पीछा किया। इस पर चालक उलियापुर के पास ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक कब्जे में कर थाने ले गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां सुनीता देवी, पिता सुखवीर के साथ ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर उप जिलाधिकारी कायमगंज ब्रजकिशोर दुबे और सीओ कायमगंज नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन और किशोरी के परिजनों को आर्थिक मदद दिलवाने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।


जाम खुलते ही एक चालक अपनी पिकअप आगे बढ़ाने लगा तो कुछ ग्रामीणों ने ईंट मारकर उसके शीशे तोड़ दिए। जब उन्हें पता चला कि उनके ही साथियों ने जाम खोला है तो वह मौके से खिसक गए। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुखवीर ने बताया उसके एक बेटा मयंक (16) और है। सोनम इकलौती बेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed