फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Report on two nominations and 15 unknowns in the attack on SWAT team

स्वाट टीम पर हमले में दो नामजद व 15 अज्ञात पर रिपोर्ट

Sun, 24 Sep 2017 11:07 PM IST
auraiya
auraiya Updated Sun, 24 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Report on two nominations and 15 unknowns in the attack on SWAT team
demo
इनामी के जिला पंचायत सदस्य के घर पर होने की सूचना पर भटपुरा गांव में स्वाट टीम ने दबिश दी थी। ग्रामीणों ने बिना वर्दी में होने के कारण स्वाट टीम पर हमला कर दिया। स्वाट टीम प्रभारी ने दो नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



दिबियापुर क्षेत्र के गांव भटपुरा अड्डा में शनिवार देर शाम एक टाटा सूमो से बिना वर्दी में स्वाट टीम ने जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह पाल के घर छापेमारी की थी। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वाट टीम के पुलिस कर्मियों को बदमाश समझ कर हमला बोल दिया था। इस बीच स्वाट टीम की ओर से फायरिंग भी हुई। स्वाट टीम की मारपीट से जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह, रोहित, शिव सिंह के पारिवारिक भाई पप्पू पाल, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह पाल के भतीजे आसू पाल, इंद्रपाल उर्फ बब्बू, पुलिस में तैनात शोभित पाल घायल हो गए।
विज्ञापन


शोभित एवं उनके पिता इंद्रपाल के साथ पप्पू पाल को स्वाट टीम अपने साथ पकड़ ले गई थी। जैसे ही ग्रामीणों को एसओजी टीम द्वारा पिता पुत्र को पकड़ ले जाने की खबर मिली तो सैकड़ों ग्रामीणों ने औरैया कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया था। सीओ भास्कर वर्मा, एसएचओ मदन गोपाल गुप्ता एवं कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और करीब साढ़े सात बजे जाम खुल सका। देर रात तीनों घायलों को थाना पुलिस ने उपचार के बाद घर भेज दिया था। शनिवार देर रात स्वाट टीम के प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान ने थाना दिबियापुर में तहरीर देकर भटपुरा गांव के इंद्रपाल पुत्र नाथूराम व पप्पू सिंह पुत्र मैकू व 10-15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और सरकारी काम में बाधा की तहरीर दी। दिबियापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed