फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   panchkula, railway station, RPF Baroque, GRP Station

एक ओर थाना, दूसरी ओर बैरक, फिर भी चोरी

Fri, 13 May 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
panchkula, railway station, RPF Baroque, GRP Station
दो पहिया वाहन का पिछला पहिया गायब - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अपनी और अपने समान की सुरक्षा खुद करनी होगी। यहां की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ बाइक पार्किंग से एक दो पहिया वाहन का पिछला पहिया गायब है। एक ओर आरपीएफ थाना है और दूसरी ओर पुलिस बैरक। इसके बाद भी चोरों ने अपने मंसूबे को बड़ी आसानी से अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


पार्किंग एरिया से वाहन के पार्ट्स चोरी हो जाते हैं और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती है। बता दे कि चंडीगढ़ साइड रेलवे स्टेशन के बाहर बाइक पार्किंग का ठेका पिछले माह 21 अप्रैल को  समाप्त हो गया था। इसके बाद यहां यात्री फ्री में बाइक पार्क कर रहे थे।
विज्ञापन


इन वाहनों की सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण शरारती तत्व अपने मंसूबों को अंजाम देते हैं। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों ने इस बात की सूचना अमर उजाला को दी। जब अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि बाइक पार्किंग एरिया में खड़ी है, लेकिन इसका पिछला पिछला पहिया गायब है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग एरिया में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे 
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर जहां से बाइक का टायर चोरी हुआ है, वहां पर सीसीटीवी  कैमरे नहीं लगे हैं। कुछ माह पहले तक आरपीएफ थाने के सामने वाले पार्किंग एरिया में कैमरे लगे थे, कि अब वहां से कैमरे हटा लिए गए हैं।  

कोट्स 
पार्किंग एरिया से दो पहिया वाहन के व्हील और टायर की चोरी के संबंध में कोई सूचना नहीं है। अगर चोरी हुई है तो इस मामले की
जांच होगी। 
जीएस बड़ैच, एसएचओ आरपीएफ रेलवे स्टेशन चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed