फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ner apprentis engineer remeet programme

वर्षों बाद मिले तो पुरानी यादें ताजा हुईं

Sun, 10 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 10 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
ner apprentis engineer remeet programme
एनईआर आपरेंटिस इंजीनियर्स के पुनर्मिलन समारोह में उपस्थित लोग। - फोटो : shivharsh
पूर्वोत्तर रेलवे अप्रेंटिस इंजीनियर्स का पुनर्मिलन कार्यक्रम शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। लंबे समय बाद अप्रेंटिस इंजीनियर्स मिले तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। रात में सामूहिक भोज के बाद सभी भावुक माहौल में विदा हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत गुब्बारा उड़ाकर की गई। इसके बाद काफी देर तक फोटाग्राफी हुई। परिवार के साथ आए अप्रेंटिस इंजीनियरों ने जमकर सेल्फी ली। आयोजक तपन विकास मुखर्जी ने बताया कि कार्यक्रम में 1952 से 1970 बैच के सदस्यों ने भाग लिया। रेलवे में 1950 से 1970 तक पांच वर्ष के शैक्षणिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण के बाद चार्जमैन पद पर नियुक्ति की जाती थी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु हॉस्टल में एक साथ रहते थे। भाईचारा का माहौल बना रहता था। आयोजन का मकसद यही है कि पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयद अख्तउद्दीन अहमद ने की। डीआर नागपाल, वीवी शर्मा, एनएस पुन्नू ने प्रशिक्षण के दौरान अपने गुजारे गए समय और यादों को साझा किया। संचालन रंग बहादुर प्रसाद व सतीश चंद श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed