{"_id":"58f5187e4f1c1b1b74471e28","slug":"murder-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की लगाई गुहार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
Updated Tue, 18 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने जाती पीड़िता। हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की लगाई गुहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े चार माह बाद भी कुरारा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया। पीड़िता विधवा न्याय के लिए दर दर भटक रही है। सोमवार को पीड़िता ने एसपी से मिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
खरौंज गांव निवासी संपत देवी ने बताया कि 25 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे गांव का वीरेंद्र कोटेदार, धरम सिंह व छिददू उसके पति उदयनारायण को घर से लिवा ले गए। इस पर उसने वीरेंद्र से पूछा कि उसके पति को कहां ले रहे हो इस पर उसने कहा कि कुछ देर बाद आ जाएगा। उसी दिन शाम करीब छह बजे वीरेंद्र ने फोन पर सूचना दी कि उदयनारायण हमीरपुर रोड में कुरारा के आगे बेहोश पड़ा है।
सूचना मिलते ही वह अपने देवरो के साथ मौके पर पहुंची। उदयनारायण को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया।26 नवंबर को हैलट में उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि वह शव को लेकर हमीरपुर आई, जहां कुरारा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया कि उसने कुरारा पुलिस को तहरीर देकर उक्त आरोपियों पर हत्या किए जाने की बात कही। मगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने थानाध्यक्ष कुरारा को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।