फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Meet the girl's body into the well from sensation, blockade

कुएं में बच्ची का शव मिलने से सनसनी, चक्काजाम

Fri, 05 Aug 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 05 Aug 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
कादीचक गांव के सीवान स्थित एक कुएं में गुरुवार की सुबह एक बच्ची का शव उतराया मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर रोहनिया पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त मिर्जापुर जिले के नक्कूपुर रुदौली गांव के किसान राकेश पटेल की बेटी अंकिता (9) के तौर पर हुई। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खत्म कराया और राकेश की तहरीर पर लालजी, गुलाबी देवी, ओमप्रकाश और जयप्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। ओमप्रकाश को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



मिर्जापुर की सीमा पर नक्कूपुर रुदौली और कादीचक गांव सटे हुए हैं। राकेश और उनकी पत्नी अंजू गुरुवार की सुबह सोकर उठे तो बेटी अंकिता घर में नहीं दिखी। सभी ने सोचा कि वह टॉयलेट के लिए बाहर गई होगी। इसी बीच गांव में शोर हुआ कि कादीचक गांव के सीवान स्थित कुएं में एक बच्ची का शव उतराया मिला है। यह सुनने के बाद राकेश भी भागकर कुएं के पास पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी बेटी अंकिता के तौर पर की। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी (ग्रामीण) आशीष तिवारी, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा। छानबीन के बाद भी घटना के संबंध में पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा। राकेश ने बताया कि अंकिता टॉयलेट के लिए निकली थी। इसी दौरान पिछले दिनों महिलाओं के बीच हुए विवाद को लेकर लेकर पड़ोस के चार लोगों ने रंजिश में अंकिता का हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed