{"_id":"58d248144f1c1b8a591a1956","slug":"married-boyfriend-tried-to-commit-suicide-after-he-hears-death-of-his-girlfriend-in-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के मरने की खबर सुनकर चला मरने, कदम पीछे हटाए तो हुई देरी और फिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड के मरने की खबर सुनकर चला मरने, कदम पीछे हटाए तो हुई देरी और फिर
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 22 Mar 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादर में अपनी गर्लफ्रेड को खोने की खबर मिलने के बाद एक आशिक ने शुक्रवार ऐसा ड्रामा किया कि इलाके में मौजूद हर शख्स दंग रह गया। 14 स्टोरी अमैया आनंद सीएचएस में रहने वाली 17 साल की लड़की सोनाली पेंधारे ने सुसाइड की कोशिश।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि तभी एक शख्स के बिल्डिंग से कूदने की खबर सामने आई। 39 साल के शादीशुदा शख्स का नाम गणेश खेर है।
वो बिल्डिंग की 11 मंजिल पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी दमकल केंद्र को दी। बचाने के बाद उससे पूछा गया कि बीवी और बच्चों के साथ सब ठीक होने के बावजूद वो खुद को खत्म क्यों कर रहा था। गणेश ने बताया कि उसे सोनाली के खत्म हो जाने की खबर मिली। इस गम को वो बर्दाश्त नहीं कर पाया और खुद को खत्म करने चल दिया।
विज्ञापन
ऊंचाई देखकर कदम पीछे हटाए
डेमो पिक
पुलिस ने बताया कि वो बिल्डिंग से कूदने लगा, लेकिन वो मौत को करीब देख डर गया। अचानक उसका पैर फिसला और वो ग्रील पर लटक गया। पुलिस ने दमकल केंद्र को इसकी जानकारी दी। बचाए जाने के बाद पुलिस ने उससे सवाल किया, तो उसने कहा कि गर्लफ्रेंड के मर जाने के बाद वो भी नहीं जीना चाहता था। लेकिन वो खुद को खत्म करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
पुलिस ने बताया कि गणेश को सुसाइड करने से रोकना काफी मुश्किल था। हालांकि उसकी बीवी और बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि गणेश पेशे से एक ड्राइवर है और वो घरेलू सहायिका सोनाली के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप में था।
पुलिस ने बताया कि गणेश को सुसाइड करने से रोकना काफी मुश्किल था। हालांकि उसकी बीवी और बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि गणेश पेशे से एक ड्राइवर है और वो घरेलू सहायिका सोनाली के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप में था।