फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maoist murdered after kidnapping, found dead in sack

अपहरण के बाद मासूम की हत्या, बोरी में मिला शव

Mon, 05 Mar 2018 11:43 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Mon, 05 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Maoist murdered after kidnapping, found dead in sack
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दो मार्च को लापता मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शव सोमवार को घर के बगल में जर्जर मकान में बोरी में नग्न अवस्था में मिला। बोरी में मासूम के कपड़े भी मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों ने आशंका जताई है कि रंजिश के चलते बच्चे का अपहरण कर कुकर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने पड़ोसियों के घरों की तलाशी लेने के बाद चार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


 शहर कोतवाली के पास रहने वाले सुखदेव कटियार उर्फ बबलू 28 फरवरी को पत्नी सीमा देवी और 15 वर्षीय पुत्र हर्ष, 12 वर्षीय देवू और साढ़े पांच वर्षीय मिलन के साथ होली मनाने के लिए पैतृक गांव सदिकापुर गए थे। शुक्रवार शाम होली मिलन के दौरान मिलन दरवाजे से लापता हो गया। इसकी कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज थी।
विज्ञापन


सोमवार को घर के पास में ही जर्जर पड़े कल्लू के मकान से बदबू आने के बाद जब पड़ोसियों देखा तो खून से सनी एक बोरी दिखी। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी और सदर कोतवाल एके सिंह, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बोरी के अंदर मिलन का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रंजिश के चलते बच्चे का अपहरण कर कुकर्म के बाद हत्या की शंका जाहिर की। पुलिस ने करीब 10 पड़ोसियों के घरों की तलाशी लेने के बाद तीन खाली बोरी और एक घर से लाइसेंसी बंदूक लेने के साथ चार ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एसपी हरीशचंदर ने बताया कि अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

परिवार में बचे अब दो चिराग
कन्नौज। बबलू के परिवार के बच्चों को रंजिश में निशाना बनाया जा रहा है। आरोपियों ने तीसरी बार वारदात की है। तीन भाईयों में सबसे बड़े बबलू पर परिवार की जिम्मेदारी है। अब उसके परिवार में तीन भाईयों के बीच सिर्फ उसके दो बेटे ही बचे है। जिनकी हिफाजत के लिए उसकी पत्नी ने चीख-चीख कर पुलिस अधिकारियों से दुश्मनों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई।
 सदिकापुर निवासी सुखदेव उर्फ बबलू अपने भाई गुरुचरण उर्फ पप्पू, शिवचरण से बड़े हैं।

सुखदेव के चार बेटे थे। जबकि गुरुचरण उर्फ पप्पू का सिर्फ एक बेटा ऋषभ (11) और छोटे भाई शिवचरण की कोई संतान नहीं है। उसने एक बेटी को गोद लिया है। गांव में रंजिश के चलते सुखदेव ने शहर कोतवाली के पास मकान ले लिया और पत्नी सीमा देवी और पुत्र किट्टू, हर्ष, देवू और मिलन के साथ रहने लगा। करीब तीन वर्ष पहले घर में घुसकर कुछ लोगों ने किट्टू की हत्या कर शव फांसी पर टांग दिया था। जबकि दो साल पूर्व गुरुचरण के इकलौते पुत्र ऋषभ का अपहरण हो गया। जिसका आज तक कोई पता नहीं चल सका। इससे अब तीन भाईयों में एक बेटी के अलावा 15 वर्षीय हर्ष और देवू ही रह गए है। हैरान करने वाली बात यह कि हर बार सुखदेव परिवार के साथ होने वाली वारदातों के पीछे रंजिश बताते है, लेकिन आजतक रंजिशन वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों के बारे में न तो कोई जानकारी सुखदेव पुलिस को दे पाया और न ही पुलिस जांच कर आरोपियों तक पहुंच पाई है।

बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहे बच्चे
कन्नौज। रंजिश में बच्चों को शिकार बनाए जाने की शंका के चलते सुखदेव ने हर्ष और देवू को मैनपुरी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ा रहा है। सुखदेवी की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि बच्चे होली पर घर आए थे। गांव में होली मनाने की जिद पर वह लोग गांव आए थे। इस साल मिलन को भी बोर्डिंग स्कूल में भेजने की तैयारी थी।

शव को ठिकाने लगाने का प्रयास
कन्नौज। शुक्रवार शाम को गांव में होली का जश्न चल रहा था। लोग एक दूसरे के घरों में पहुंच कर गले लगा रहे थे। इसी बीच आरोपी ने मौका देखकर मासूम मिलन का अपहरण कर लिया। रात को परिजनों ने उसकी आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। आरोपी बोरी के अंदर शव रखकर फेंकने के प्रयास में थे, लेकिन जगह न मिलने के कारण जर्जर मकान में रखकर फरार हो गए।

बोरी को सुराग मानकर तफ्तीश शुरू
कन्नौज। एसपी हरीश चंदर ने मामले की जांच के लिए सदर कोतवाल एके सिंह और सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को लगाया है। दोनों पुलिस टीमों ने रंजिश और शराबियों को आरोपी मानकर जांच शुरू की है। बोरी के अंदर मिलन नग्न अवस्था में मिला। जबकि उसके कपड़े बोरी के अंदर भरे थे। इससे पुलिस अधिकारियों ने शंका व्यक्त की है कि किसी नशेबाज ने मिलन का अपहरण कर कुकर्म के बाद भेद खुलने के डर से हत्या कर दी होगी। पड़ोसियों के मकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब छह बोरियों को कब्जे में लिया है।


युवक को कार चालक ने मारी गोली
अपहरण के बाद मौसी के लड़के की हत्या की सूचना पर बाइक से मौसी और बहन के साथ आ रहे युवक को जीटी रोड पर कार सवार युवकों ने गोली मार दी। इससे वह घायल होकर रोड पर गिर गया। पुलिस ने कार चालक युवक की तलाश में आसपास के गांवों में छापेमारी की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

 सदिकापुर में रहने वाले सुखदेव की पुत्र मिलन का शव मिलने की सूचना पर कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के खुजनापुर में रहने वाले रिश्तेदार विकास कटियार (24) पुत्र सुशील कटियार अपनी बहन पंपी और मौसी उषा कटियार के साथ बाइक से कन्नौज आ रहा था। तभी जीटी रोड पर एक बच्चे के साथ कार से कन्नौज की ओर जा रहे युवक ने बाइक के पीछे हार्न बजाया और उसके साथ बैठी महिला से अभद्रता की। कार सवार की हरकतों से तंग आकर विकास कटियार ने अरौल के पास कार के आगे बाइक खड़ी कर चालक के साथ गालीगलौज करने लगा।


राहगीरों ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन ओवरटेक कर कार चालक ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तारमऊ गढ़ी के पास रेलवे क्रासिंग के सामने विकास कटियार की बाइक के आगे कार को लगा दी। इस पर विकास कटियार ने गालीगलौज शुरू करते हुए कार सवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर कार चालक ने कमर से पिस्टल निकाल कर विकास के पैर में गोली मार दी। इससे विकास रोड पर गिर गया। फायर की आवाज सुनते ही लोग दौड़ पड़े। भीड़ को देखकर कार चालक रेलवे क्रासिंग से तिखवा होते हुए फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक की तलाश में आसपास के गांवों में छापेमारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि कार का नंबर पता कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed