फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Loader and tractor-trolley in the clash, five injured

लोडर व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, पांच घायल

Sat, 05 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Sat, 05 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में चार बैंडबाजे वाले और एक लोडर चालक घायल हो गया। सड़क हादसे की घटना से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


सभी ने रायबरेली-इलाहाबाद राजमार्ग पर न सिर्फ जाम लगा कर आने जाने वालों को रोक दिया। यही नहीं उन पर पथराव भी किया, जिससे भगदड़ मच गई। जगतपुर पुलिस पहुंची तो उसे भी ग्रामीणों ने खदेड़ लिया। देर शाम तक हाईवे जाम था और ग्रामीण पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जीत का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासी अमर बहादुर रात आठ बजे लोडर लेकर जगतपुर से ऊंचाहार की तरफ जा रहा था। गांव के पास ऊंचाहार से रायबरेली की तरफ जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली पर बैंडबाजा वाले सवार थे, जो मुंशीगंज भदोखर गई बारात में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में लोडर चालक अमर बहादुर और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार बैंडबाजा बजाने वाले रामसजीवन, निवासी गढ़ी इटौरा, शमशेर, देवतादीन,  पूरे नोहर, संतोष निवासी उधवामऊ ऊंचाहार घायल हो गए। घायलों को ऊंचाहार और सीएचसी जगतपुर ले जाकर इलाज कराया गया।

लोडर चालक के घायल होने की सूचना मिलते ही जीत का पुरवा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पुरुष, महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास अक्सर पुलिस की चेकिंग लगाई जाती है, जिसके चलते हादसा हुआ।


आए दिन चेकिंग से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। जगतपुर पुलिस पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने उसे भी खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने आने जाने वाले राहगीरों पर पथराव किया। एसपी हरिनारायण सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगाया है। ऊंचाहार, जगतपुर समेत थानों की फोर्स को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed