फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   LJP case of fraud on the state president

लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 24 Jun 2017 12:35 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sat, 24 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
LJP case of fraud on the state president
crime in delhi
 नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने एक भुक्तभोगी की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी बघेल गांव निवासी श्रीनिवास ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके भाई रामनिवास का लोकजन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ललित नारायण पासवान के बीच काफी समय से संपर्क है।  एक दिन प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि एफसीआई में चपरासी एवं लेबर के लिए दस पदों पर भर्ती होने वाली है। चपरासी पद पर साढ़े तीन लाख व लेबर के लिए ढाई लाख रुपया में भर्ती हो जाएगी। 20 मार्च को लोहंदी महावीर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें उन्होंने किसी भी तरह पैसा की व्यवस्था कर लेने पर मेरे भाई को नौकरी दिलाने का वादा किया था। रामनिवास ने अपना तथा एक रिश्तेदार का चपरासी के लिए सात लाख व दो अन्य रिश्तेदार को लेबर के लिए पांच लाख रुपया जुटाकर दिया। इन 12 लाख रुपयों का भुगतान 21 अप्रैल 2015 को सिरसी गहरवार कजरी दह में आयोजित एक बाटी-चोखा के कार्यक्रम में किया गया। तीन महीने बीतने के बाद भी जब नौकरी दिलाने के बारे में पूछताछ किया गया तो कहा कि एक मंत्री के निर्देश पर विभागीय सचिवों को पैसे दे दिए गए हैं। अब पैसा उनको नहीं मिलेगा। तीन साल बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उनसे दोबारा पूछताछ किया तो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोबारा पैसा मांगने आए तो उनको जेल भेजवा देंगे। भुक्तभोगी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चौधरी ललित नारायण पासवान के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed