{"_id":"57dc400b4f1c1b0b32d47d93","slug":"lit-fire-in-gas-cylinder-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर से आग, अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलिंडर से आग, अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर से लगी आग में जले घरेलू सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेेंदा। फरेंदा खुर्द में शुक्रवार की गैस सिलिंडर से खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने से मुहल्ले में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। मुहल्ले के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा खुर्द निवासी संतोष तिवारी की पत्नी शुक्रवार को दिन में गैस सिलिंडर पर खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर लगाया। चूल्हे का नॉब खोलकर जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाईं पूरे किचन में आग लग गई। आग की घटना को सुनकर अगल-बगल के लोगों में अफरातफरी मच गई।
घर के लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, पड़ोसियों ने बालू व अन्य सामग्री फेंक कर आग को बुझा दिया। सिलिंडर से आग लगने की सूचना पर इंडेन गैंस के मैनेजर राधेश्याम यादव भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आग लगने का मुख्य कारण पुरानी पाइप में रिसाव हो सकता है। वहीं मकान मालिक संतोष तिवारी ने बताया कि एजेंसी की लापरवाही के कारण लिकेज सिलिंडर की होम डिलीवरी किए जाने से यह घटना हुई है। इसके लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाउंगा।