फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lit fire at petrol pump

पेट्रोल पंप पर आग लगी, मैनेजर झुलसा

Sun, 26 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 26 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
lit fire at petrol pump
जिला अस्पताल में भर्ती रामसेवक का हाल जानने पहुंचे सदर विधायक। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शनिवार को गोरखपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने गए पेट्रोल पंप के मैनेजर रामसेवक आग की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल जिला संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई।
विज्ञापन


ग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। एसडीएम देवेश गुप्ता ने भी मौके का निरीक्षण किया। पेट्रोल पंप मालिक विश्वामित्र ने बताया कि पेट्रोल पंप पर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए पेट्रोल पंप को पुन: चालू कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक टीम से फाल्ट की मरम्मत करा दी गई है। 
विज्ञापन


शनिवार को नगर के गोरखपुर मार्ग पर कुछ देर के लिए लोग दशहत में आ गये। लोगों का मानना था की अगर आग मुख्य टंकी में लग गया होता तो क्या होता। मगर पेट्रोल टंकी पर आग लगने की सूचना जैसे ही फायर ब्रिगेड विभाग को जैसे ही हुआ एफएसओ ओमप्रकाश टीम के साथ दमकल की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गये। दमकल की गाड़ी जैसे ही पहुंची पहले से मौजूद लोग आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से झुलसे मैनेजर रामसेवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया मौके पर पंहुच कर मैनेजर रामसेवक गुप्ता का हाल जाना और बर्न रूम में एसी न होने पर डाक्टर को फटकार लगाई। इस दौरान मोहन निगम, रमाशंकर गुप्त, कृपाशंकर गुप्ता, राजकुमार, उदय निगम, डबलू निगम, सतीश कुमार, अमरनाथ, सोमनाथ गुप्ता आदि ने भी उनका हाल जाना। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed