फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Jewelry and cash theft from two houses

दो घरों से गहने और नकदी चोरी

Fri, 24 Nov 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash theft from two houses
मिश्रौलिया क्षेत्र के थुम्‍हवा गांव में घर में हुई सेंधमारी। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के कारेखूंट गांव के दो अलग-अलग टोलों में दो घरों को चोरों ने नकदी व जेवरात समेत हजारों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृह स्वामियों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कारेखूंट के मझरतिया टोला निवासी मुख्तार के परिजन गुरुवार की रात सोए हुए थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते घर में दाखिल हो गए। अंदर रखे बक्से में से करीब 45 हजार रुपये के जेवरात और कीमती कपड़े लेकर गायब हो गए। वहीं बगल के टोले फरेनी निवासी श्रीप्रकाश के घर में घुसकर चोर कमरे में रखा बक्से उठाकर अपने साथ ले गए। सुबह जब श्रीप्रकाश की पत्नी चंद्रावती सोकर उठी तो घर का दरवाजा खुला देख दंग रह गई। खोजबीन करने पर कमरे में रखा बक्सा नहीं मिला। चंद्रावती ने बताया कि बक्से में उसका करीब 30 हजार का सोने चांदी की जेवरात व कीमती कपड़े रखे थे, जिसे चोर उठा ले गए। चोरी की सूचना पर ग्रामीणों ने आसपास तलाशी की तो घर से 150 मीटर की दूरी पर सीवान में लोहे का टूटा हुआ बक्सा मिला।
विज्ञापन

 इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। मौके पर पुलिस भेजी गई है। घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के थुम्हवा बुजुर्ग गांव में गुरुवार की रात चोर एक घर में सेंध काटकर नकदी, आभूषण सहित 50 हजार रुपये से अधिक का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को शुक्रवार की सुबह हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्र के थुम्हवा बुजुर्ग गांव निवासी उजरा देवी गुरुवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ सो गए थे। देर रात चोर घर के पीछे की दीवार में सेंध काटकर नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान लेकर भाग गए। उजरा देवी के अनुसार चोर 15 हजार रुपये नकदी के अलावा आभूषण व अन्य सामान उठा ले गए हैं। 50 हजार रुपये से अधिक की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed