फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   jarmeny get shutting gole sonipat ansul

जर्मनी में छाया सोनीपत का अंशुल, शूटिंग में जीता गोल्ड

Fri, 12 May 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 12 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
जर्मनी के हैनोवर में 8-11 मई तक खेली गई 11वीं इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सोनीपत के अंशुल मलिक ने शानदार प्रदर्शन किया। वहां 10 मीटर एअर पिस्टल जूनियर के टीम इवेंट में राजस्थान के शूटरों के साथ मिलकर अंशुल ने गोल्ड मेडल जीता। अंशुल के गोल्ड मेडल जीतने पर उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सोनीपत के सेक्टर-12 निवासी अंशुल मलिक ब्राइट स्कालर स्कूल का छात्र है वहां पर शूटिंग की प्रैक्टिस करता है। अंशुल का चयन कुछ दिन पहले ही जर्मनी के हैनोवर में हुई इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ था, जहां उसको टीम इवेंट में 10 मीटर एअर पिस्टल में खेलना था। उसके साथ टीम में राजस्थान से करण राठी व हेमंत प्रताप भी खेले। वहां, तीनों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 1661 अंक जुटाए और इस तरह सर्वाधिक अंक जुटाकर देश को गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं, 1577 अंकों के साथ स्वीडन दूसरे स्थान पर रहा। उसके बड़े भाई आशीष मलिक ने बताया कि अंशुल अभी जर्मनी से नहीं लौटा और उसके यहां लौटने पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंशुल का यह पहला इंटरनेशनल मेडल है, जबकि वह पहले कई बार स्टेट व नेशनल स्तर पर मेडल जीत चुका है। अंशुल को गोल्ड मिलने से परिवार के लोग काफी उत्साहित है और हर किसी ने उसे फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed