{"_id":"5aa17a344f1c1ba6758b45a4","slug":"in-laws-celebrations-festivals-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":" ससुराली तालशते रहे विदाई का मुहूर्त, मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराली तालशते रहे विदाई का मुहूर्त, मिला शव
unnao
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (उन्नाव)।
विवाह के बाद बहू को विदा कराने के लिए महूरत का इंतजार कर रहे ससुरालीजनों को गुरुवार शाम बहू की मौत की खबर मिली तो परिवार में हड़कंप मच गया। नवविवाहिता का शव उसके मायके कानपुर बिठूर में मिला। बहू की मौत की खबर पर पति व अन्य ससुरालीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के परागीखेड़ा निवासी अंकुश मौर्य पुत्र बेचेलाल की 17 फरवरी को कानपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बिठूर निवासी शिवशंकर की बेटी पूनम से शादी हुई थी। अंकुश की गांव के बाहर ऑटो पार्टस की दुकान है। शादी की रस्म होने के बाद चौथी पर पूनम मायके आई थी। ससुरालियों ने तय किया था कि होली के बाद शुभ मुहूर्त में बहू की विदाई कराकर घर ले आएंगे। लेकिन, गुरुवार शाम उन्हें पूनम की हत्या की सूचना मिली।
बिठूर इंस्पेक्टर तुलसी राम पांडेय के मुताबिक विवाहिता का शव मैनावती मार्ग के किनारे गड्ढे से बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में गला घोटकर विवाहिता की हत्या की बात सामने आई है। उसके गले पर नीला निशान और शरीर पर गहरे घाव थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पति अंकुश ने बताया कि उसके ससुर शिवशंकर बुधवार को वहपड़ोसी की बारात में शामिल होने उन्नाव के मौरावां आए थे। यहीं उसे पूनम का शव मिलने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने ससुरालियों को सूचना दी।
विज्ञापन
अस्पताल जाने की बात कह कर निकली थी घर से
बैकुंठपुर गांव निवासी लोडर चालक शिवशंकर के पांच बच्चों में दूसरे नंबर की पूनम मौर्या की शादी 17 फरवरी को उन्नाव के परागीखेड़ा गांव निवासी अंकुश से हुई थी। पूनम की मां ने बताया कि शादी से पहले वह बिठूर रोड स्थित हॉस्पिटल में काम करती थी। उसको टॉसिल की शिकायत थी, जिसका एक साल पहले ऑपरेशन कराया था। बुधवार को पूनम को गले में फिर से दर्द उठा। शाम चार बजे वह आस्था हॉस्पिटल जाने की बात कहकर घर से निकल गई। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान पता चला कि वह अस्पताल भी नहीं पहुंची। गुरुवार सुबह गांव के मैनावती मार्ग- सिंहपुर के किनारे गड्ढे में पूनम का शव मिला। इसकी जानकारी गांव के अधिवक्ता सतेन्द्र ने घरवालों को दी।
शरीर पर चोट के निशान
घरवालों का कहना है कि पूनम के शरीर पर गहरे के चोट के निशान थे। सिर से खून बह रहा था और गले में भी नीला निशाना था। फिलहाल घरवालों ने किसी पर हत्या की आशंका नहीं जताई है। साथ ही किसी तरह की रंजिश से भी इनकार किया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोबाइल घर पर छूटा, गहने गायब
हॉस्पिटल के लिए निकली पूनम का मोबाइल घर पर छूट गया था। घरवालाें का कहना है कि पूनम का मंगलसूत्र, बाले, पायल, चूड़ियां गायब हैं। नाक में छल्ला पाया गया।
नबावगंज के लड़के से थी दोस्ती
घरवालों ने पुलिस को बताया कि नबावगंज के एक युवक के साथ पूनम की दोस्ती थी। एक साल पहले दोनों भाग गए थे। पकड़ में आने के बाद परिवार के लोगों ने पूनम को पीटा भी था। इसके बाद उसकी शादी अंकुश से करा दी गई थी। पुलिस पुराने दोस्त से संबंध के बारे में भी जांच कर रही है। पूनम के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि पूनम के मोबाइल पर आई कॉल की जांच की जा रही है। कुछ सुराग मिलने के आसार है। पड़ताल चल रही है।