फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gangroop to woman, enter report

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Dec 2017 11:24 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 04 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

थाना खरेला के एक गांव में घर में घुसकर महिला से गैंगरेप किया गया। थाने में तहरीर देने के  चार दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने पति के साथ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

महिला ने एसपी को बताया कि उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। महिला ने बताया कि गांव के अरविंद ने छह माह पहले घर में घुसकर तमंचा सटाकर बलात्कार किया और पति से बताने पर बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह पति से कुछ नहीं कह सकी
विज्ञापन

। इसी बात का फायदा उठा अरविंद  छह माह तक बलात्कार करता रहा। 28 नवंबर 2017 को अरविंद अपने साथी महेश्वरीदीन, हल्के, वीरेंद्र, हल्कू के साथ महिला के घर में घुस गया जहां पर पांचों लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने फोन सारी जानकारी पति को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर को दिल्ली से लौटे महिला के पति ने थाना खरेला में गैंगरेप की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय न मिलने पर सोमवार को पति पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर तहरीर दी।


 पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने महिला के बयान लेने के बाद थानाध्यक्ष को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। मामले की जांच सीओ चरखारी को सौंपी गई है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed