{"_id":"5aa56f654f1c1bc0758b4f03","slug":"for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बैठी माया
- फोटो : अमर उजाला
पचास हजार रुपये और सोने की जंजीर की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को मारापीटा और घर से निकाल दिया। उसके एक हाथ में ज्यादा चोट आई। महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सैदपुर गांव निवासी माया देवी पुत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी शादी नौ दिसंबर 2017 को डकोर के बंधौली गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र बसंती लाल से हुई थी। ससुरालीजन एक तोला सोने की जंजीर और पचास हजार रुपये की मांग करने लगेे।
उसने यह बात माता-पिता को बताई तो पिता ने ससुराल में पंचायत बुलाई और समझा बुझाकर वापस चले आए। छह मार्च 2018 को पति, सास मूर्ति, ससुर बसंती और जेठानी रोशनी ने उसे जमकर मारापीटा। इससे उसका एक हाथ टूट गया। उन लोगों ने उसे बोलेरो में बैठाकर गांव के बाहर छोड़ा और भाग गए। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने जेवर भी छीन लिए। धमकी दी कि अगर पिता ने मांग पूरी नहीं कि तो नहीं रखेंगे। मारपीट से शरीर में चोटें आई हैं। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।