{"_id":"595bd2774f1c1ba60e8b4768","slug":"flats-full-of-girls-half-dozen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से भरा आटो पलटा, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से भरा आटो पलटा, आधा दर्जन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Highway Accident
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चरखारी से दाखिला कराकर लौट रही छात्राओं से भरा आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब छह छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
कोतवाली चरखारी के बगरौन गांव निवासी ज्योति (15) पुत्री रामकुमार, उसकी बहन उपासना (10), मीना (16) पुत्री रामऔतार, प्रीति व मालती समेत आधा दर्जन छात्राएं आटो से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चरखारी प्रवेश कराने के लिए गई थी। लौटते समय छात्राओं से भरा आटो जागे पहाड़िया के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया।
दुर्घटना में ज्योति व मीना की हालत गंभीर है। एक अन्य दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव निवासी देवेंद्र अपने साथी अरविंद के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। कीचड़ में बाइक फिसलने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोर्टें आइं।