फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Firing on house of NRI social media influencer Simran Sikand Sam in Hoshiarpur

पंजाब में इनफ्लुएंसर सैम के घर फायरिंग: बाइक सवार नकाबपोशों ने चलाई गोलियां, पाकिस्तानी डॉन से मिली धमकी

Sun, 10 Aug 2025 05:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 10 Aug 2025 05:17 PM IST
सार

होशियारपुर में मॉडल टाउन इलाके में शनिवार रात को अज्ञात नकाबपोशों ने यूट्यूबर सैम के घर के बाहर फायरिंग की। हमलावरों ने दो गोलियां चलाई और फरार हो गए। घटना शनिवार रात करीब 12:45 बजे की है।

विज्ञापन
Firing on house of NRI social media influencer Simran Sikand Sam in Hoshiarpur
इंफ्लुएंसर के घर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर के मॉडल टाउन में शनिवार-रविवार की रात एनआरआई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिकंद उर्फ सैम के घर पर फायरिंग की। बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने उनके घर के गेट पर दो राउंड फायर किए और फरार हो गए।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 12:38 बजे हुई जब दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने भागने से पहले सिकंद के घर पर गोलियां चलाईं। यह घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जांच अधिकारी दीपांकर सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दोषियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, सिकंद ने कहा कि फुटेज में नकाबपोश हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं। इसी साल मार्च से ही उनके परिवार को धमकी मिल रही थी, जब उन्हें पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से ग्रेनेड हमले की धमकी मिली थी। धमकी के बाद, पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात किए थे। हालांकि, रात की ड्यूटी पर तैनात गार्ड शारीरिक रूप से अक्षम है और हमलावरों का तुरंत जवाब नहीं दे सका या उनका पीछा नहीं कर सका। सिकंद ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आते हैं। उन पर और उनके परिवार पर 6-7 बार हमला हो चुका है, लेकिन उनके बार-बार अनुरोध के बावजूद पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। मार्च में उनके घर पर एक पुलिस वाहन और 4 गार्ड तैनात किए गए थे, लेकिन बाद में वाहन और दो गार्ड हटा लिए गए। जिनमें से एक दिव्यांग था। उन्होंने पुलिस को उन संदिग्धों के नाम बताए हैं जो इस हमले के पीछे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 17 मार्च को पाकिस्तान स्थित डॉन शहजाद भट्टी ने जालंधर में इसी तरह के एक हमले की जिम्मेदारी लेने के कुछ दिनों बाद सिकंद को ग्रेनेड हमले की धमकी दी थी। भट्टी ने ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिये कथित तौर पर सिकंद को बताया था कि उसके समेत पांच लोग उसकी हिट लिस्ट में हैं। जालंधर में "रोजर के घर" पर हमला उसी सिलसिले में उसके आदमियों ने किया था। सिकंद की मां नीरू सिकंद ने उस समय मॉडल टाउन पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। गोलीबारी की इस ताजा घटना ने अब परिवार और स्थानीय निवासियों में फिर से दहशत फैला दी है।

यह भी पढ़ें: ये है पंजाब की वेल्डर गर्ल: कनाडा-इंग्लैंड से आ रहे ऑफर, हरपाल कौर के लाखों फॉलोअर्स, कैसे मिला ये नाम?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed