{"_id":"580cf2c24f1c1bcf75bc1cac","slug":"delhi-crime-news-woman-against-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को सबक सिखाने के लिए दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की बेटी बनी अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को सबक सिखाने के लिए दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की बेटी बनी अपराधी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को सबक सिखाने के लिए एक महिला को बदमाशों की जरूरत थी, लेकिन बदमाशों को सुपारी देने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। रुपये इकट्ठा करने के लिए वह अपराधी बन गई। एक सहयोगी के साथ मिलकर वह दिल्ली विश्वविद्यालय इलाके से लोगों का मोबाइल लूटने लगी। महिला बिना नंबर प्लेट की होंडा ब्रिओ कार में सवार होकर लोगों से जरूरत बताकर बातचीत करने के लिए उनका फोन लेती थी और फिर कार समेत फरार हो जाती थी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महिला दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की बेटी है। एक पखवाड़े से इस तरह की लगातार हो रही वारदात के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और शनिवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी 30 वर्षीय महिला को उसके सहयोगी नीरज (30) के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों कार से वारदात करने के लिए जा रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 11 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। वहीं, इनके पास से 10 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई है।
डीयू से है स्नातक, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है। महिला शादीशुदा है और उसका 8 साल का एक बेटा भी है। पति से महिला के तनावपूर्ण संबंध हैं। वह अपने पति को सबक सिखाना चाहती थी, लेकिन बदमाशों को सुपारी देने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। रुपये जुटाने के लिए वह सहयोगी नीरज के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने लगी। इनका मकसद मोबाइल बेचकर रुपये इकट्ठा करना था।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी नीरज भी डीयू से स्नातक है। वह शादीशुदा है और उसकी पांच साल की बेटी है। उसके अपनी पत्नी से संबंध अच्छे नहीं हैं। पुलिस के सामने नीरज ने दावा किया है कि वह दुकानदारों को खिलौना सप्लाई करता है। आरोपी महिला के संपर्क में आने के बाद वह वारदात को अंजाम देने लगा।