फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Death of teenager under suspicious circumstances

आजमगढ़: तीन दोस्त साथ में गए समोसा खाने, कहासुनी में दो ने एक को बुरी तरह पीटा, मौत

Fri, 09 Oct 2020 10:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 09 Oct 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Death of teenager under suspicious circumstances
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटाई गांव में अमित गौड़ (14) पुत्र राजधनी गौड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अमित को गांव के ही दो किशोर समोसा खिलाने के बहाने गुरुवार देर शाम साढ़े सात बजे दुकान पर ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि उक्त दोनों किशोरों ने ही मारपीट के बाद हत्या की है। परिजन रात में ही अमित को लालगंज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सुबह एसडीएम, सीओ के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मुआवजे का आश्वासन देकर शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की मां बीडीसी सदस्य है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बीडीसी सदस्य चंपा देवी के 14 वर्षीय पुत्र अमित को गांव के ही दो किशोर समोसा खिलाने के बहाने दुकान पर ले गए थे। वहीं से सूचना मिली की अमित के साथ मारपीट की गई है और वो गिर पड़ा है। परिजनों अमित को लेकर लालगंज में अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर गांव आ गए। अमित की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सुबह एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी, सीओ मनोज रघुवंशी, एसओ प्रशांत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। शव को पीएम के लिए भेजने की बात रखी तो परिजन मुआवजे और दोनों किशोर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिजन शव को पीएम के लिए भेजने को राजी हुए। पिता राजधनी ने दोनों किशोर का नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसओ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि किशोर की संदिग्ध हालात में लाश मिली है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से तहरीर देने की बात से वो इंकार कर गए।

सातवीं का छात्र था अमित

मृतक अमित की मां चंपा देवी बीडीसी सदस्य है। अमित सातवीं का छात्र था और पवनी के स्कूल में पढ़ाई करता था। परिवार में बड़ा भाई सनी, चार बहन रीना, सीमा, बबिता और सबिता हैं। परिजनों का कहना था कि अमित का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। पता नहीं क्यों उसकी हत्या कर दी गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed