फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Death of bicycle rider, jammed

साइकिल सवार की मौत, जाम लगाया

Fri, 22 Dec 2017 11:41 PM IST
औरैया, उत्तर प्रदेश
औरैया, उत्तर प्रदेश Updated Fri, 22 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Death of bicycle rider, jammed
घटना के बाद जाम लगाए परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग सड़क से नहीं हटे। देर शाम तक जाम नहीं खुल सका था, जिससे वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


मधवापुर निवासी सुभाष (40) शुक्रवार दोपहर साइकिल से घर आ रहे थे। तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह खंती मेें जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा होते देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसओ ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण स्पीड ब्रेकर और आर्थिक मदद की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


उधर, सुभाष की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सुभाष की तीन पुत्री व दो पुत्र हैं। पुलिस परिजनाें एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर डटे रहे। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुल सका था। उधर, टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में युवक की जान गई
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के किश्नी बिधूना मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक  सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दी। जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है। सोनू पुत्र अरविंद निवासी सिंकदरपुर थाना कुर्रा जिला मैनपुरी अपने दो साथियों अमित कुमार पुत्र विशुन दयाल, बंटी पुत्र राम सिंह निवासी कुदरैल इटावा के साथ मेला देखकर अपनी ससुराल वापस जा रहा था, तभी शाम लगभग पांच बजे किश्नी बिधूना मार्ग से दोबा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर उपचार के दौरान शोनू ने दम तोड़ दिया। जबकि अमित व बंटी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed