फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   dead body of youth found in his home

संदिग्ध हालात में घर में मिला युवक का शव

Mon, 23 Jan 2017 11:53 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 23 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
dead body of youth found in his home
deadbody
कोठीभार। सोमवार की सुबह कोठीभार थानाक्षेत्र के बिसोखोर गांव के मदरहा टोला में एक 20 वर्षीय युवक की उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। मृतक के कान से खून निकलने व गले पर नाखून के निशान और आंखों के बाहर निकल जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी कुछ ही दिन पहले पंजाब से कमा कर लौटा था।
विज्ञापन

मदरहा टोला निवासी प्रदीप शर्मा (20) पुत्र रामाश्रय अपने हिस्से की जमीन में मकान बनवा कर रहा था। रोजाना की तरह रविवार को काम निपटाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसकी कमरे में लाश पाई गई। प्रदीप के कान से रक्त का स्राव हुआ था और आंखें बाहर की ओर निकली हुईं थीं। और तो और उसका एटीएम कार्ड और मोबाइल भी गायब था। मौके पर मिले साक्ष्य और परिस्थितियों के अनुसार प्रदीप की मौत हत्या की तरफ इशारा कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदीप के दो वर्ष की अवस्था में ही उसके मंदबुद्धि पिता रामाश्रय शर्मा उसे छोड़कर कहीं चले गए। जो आज तक वापस नहीं आए। प्रदीप के पैदा होते ही पहले मां भी किसी के साथ कहीं चली गई थी। इस बिना मां बाप के बच्चे को बगल के सीताराम वर्मा ने पाला पोसा था। जब बड़ा हुआ तो बाहर जा के कमाने लगा था। अभी 20 दिन पहले पंजाब से कमा कर लौटा था। हत्या की वजह कई पहलुओं के इर्द गिर्द घूम रही है। परंतु यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed