फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   chhedakhaanee ke virodh mein kotavaalee ka gheraav

छेड़खानी के विरोध में कोतवाली का घेराव

Sat, 16 Dec 2017 11:43 PM IST
औरैया, उत्तर प्रदेश
औरैया, उत्तर प्रदेश Updated Sat, 16 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
chhedakhaanee ke virodh mein kotavaalee ka gheraav
कोतवाली का घेराव करती महिलाएं व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नगर पंचायत बाबरपुर के पूर्व चेयरमैन के भाई के खिलाफ  पटेलनगर, बाबरपुर की कई महिलाएं कोतवाली पहुंच गई। यहां एक महिला ने उन पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत बाबरपुर के एक मोहल्ले की कई महिलाएं व पुरुष कोतवाली पहुंचे और बताया कि पूर्व चेयरमैन अशोक चक का छोटा भाई अरविंद पुत्र राधेश्याम निवासी पटेलनगर बाबरपुर आए दिन दबंगई व अराजकता का माहौल फैलाते है। एक महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात वह उसके घर में घुस आए। जब वह घर में अकेली थी और अरविंद उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आए और वह भाग गया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा उसकी हरकतों से परेशान होकर वह कोतवाली पहुंची हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed